Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया

चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है

14 Nov 2024

रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया

चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी मुख्य कारक रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया।

भारत की तरफ से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। मेजबान टीम के लिए हेनरी क्लासेन ने 41 रन, कप्तान एडन मार्कराम ने 29 रन, रेजा हेंड्रिक्स ने 21 रन और रयान रिकल्टन ने 20 रन की पारी खेली। हालांकि आखिर के ओवर में मार्को यानसन ने धुंआधार शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।

यानसन ने 17 गेंदों में 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोलकर सिर्फ 208 रन ही बना सकी और उसे 11 रनों से हार झेलनी पड़ी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, एक बार फिर टॉस हारकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तेज गति से रन से भी बनाए।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने 8 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। इस बीच तिलक वर्मा ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। तिलक ने 56 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमलेन ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मार्को यानसन को एक सफलता मिली।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया
चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News